युवक ने खुद पर झौंका फायर

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र के गांव महोली मधुवन में आज मंगलवार एक तनावग्रस्त युवक ने घरेलू परेशानी से तंग आकर खुद पर ही फायर झौंक लिया। युवक की हालत चिंताजनक बताई गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय भीषम ठाकुर पिछली बार ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ा था जिसमें उसे सफलता नही मिली। उसने चुनाव में खूब खर्च भी किया था। आज किसी बात को लेकर वह अपने पिता से ही बात कर रहा था। वहीं तनाव में आकर उसने खुद ही फायर झोंक लिया। सीने में गोली लगने से वह मौके पर ही खून से लथपथ हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणें ने उसे अस्पताल में भेज दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti