गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पानीघाट वृन्दावन निवासी एक युवक ने घर से रूठकर जंगल में जाकर एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। उसे चिंताजनक अवस्था में दिल्ली-आगरा राजमार्ग स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय अजय पुत्र वीरपाल परिवार में किसी कलह को लेकर घर से रूठकर जंगल की ओर निकल गया, जहां उसने एक वृक्ष पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिवारीजनों की सजगता के चलते उसे समय रहते फंदे से निकाल लिया गया लेकिन हालत बिगड़ गयी तो उसे एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।





