मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में युवती को रास्तें से उठाकर जबरन गाड़ी में डाल लेने तथा शोरगुल करने पर चलती गाडी से धकेल कर भाग जाने की रिपोर्ट पीडि़ता के पिता ने पुलिस में नामजद गाड़ी चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गिर्राज सिंह पुत्र तेजसिंह निवासी गिर्राज वाटिका राॅची वांगर थाना रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री घर के सामने खड़ी हुई थी कि तभी अन्नू पुत्र पप्पू निवासी कुष्णकुन्ज कालौनी रिफाइनरी मथुरा व दो अन्य युवक गाड़ी लेकर आये और उसकी 10 वर्षीय पुत्री कंचन को जबरन उठाकर गाड़ी में डाल कर अपहरण कर लिया पुत्री द्वारा चीख पुकार करने में स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी पुत्री को चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग गये। घटना से पीडि़त पिता ने नामजदों युवकों के विरूद्ध अपहरण का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





