मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पानीगांव यमुनापुल से स्कूटी सवार एक युवती ने यमुना में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से निकाल लिया। युवती ने छलांग क्यों लगाई? इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। युवती को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वृन्दावन के पानी गाँव पुल पर आज बृहस्पतिवार उस समय हड़कम्प मच गया जब स्कूटी पर सवार होकर आयी एक युवती ने यमुना पुल से छलांग लगा दी। बताते हैं कि वृन्दावन की ओर से आयी इस युतवी ने पुल पर अपनी स्कूटी खड़ी की और यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। यूवती को डूबता देखकर राजपुर निवासी जग्गो और किशोरी भी यमुना में कूद गये। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने युवती को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना लगने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गयी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवती को पहचान लिया। उन्होनंे घटना की सूचना युवती के परिजनों को दी। युवती वृन्दावन के चैतन्य बिहार की रहने वाली बतायी जाती है। उसे उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।