युवराज की आंधी में उड़ गए डेयरडेविल्स

अबु धाबी : आईपीएल-7 के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके युवराज सिंह की विस्फोटक पारी की वजह से आईपीएल-7 के दूसरे मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

 

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए इसे पहले दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही पर जेपी डुमिनी के नाबाद अर्धशतक की मदद से शुरुआती झटकों से उबरते हुए चार विकेट पर 145 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 6, कप्तान दिनेश कार्तिक बगैर खाता खोले और मनोज तिवारी 1 टिक नहीं सके। दिल्ली का स्कोर पांचवें ओवर में तीन विकेट पर 17 रन था।

 

जीत के लिए 146 रन का लक्ष्य बेंगलूर ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। युवराज सिंह ने 29 गेंद में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए युवराज की इस पारी में चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने 38 गेंद में नाबाद 49 रन के भरपूर सहयोग दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti