मथुरा। नेहरू युवा ग्रामीण महिला विकास संस्थान द्वारा रिफाइनरी परिक्षेत्र में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ युवा केन्द्र के उप निदेशक ओ0के0 पांडेय द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने आज के युवा को उचित मार्ग दर्शन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जिस देश का युवा मजबूत व जागृत होता है वह देश मजबूत होता हैं। हमें आज कुशल नेतृत्व को लेकर युवाओं को सभी कुरीतियों से बचाना होगा। श्याम वावू शुक्ला ने बताया कि उक्त सप्ताह 19 जनवरी तक पुरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा हैं। जिसका उद्देश्य देश भक्ति, भावना को मजबूत करना हैं।





