युवाओ के हांथो में ताकत है देश का भविष्य बनाने की- हेमामालिनी

24 अप्रैल को युवाओ से अधिकाधिक मतदान करने का किया आवाहन

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करती हुई

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की लोक सभा प्रत्याशी हेमामालिनी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर के साथ एक विशाल जनसभा आयोजित की जिसमे उन्होंने युवाओ से राष्ट्र के लिए जुटने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के बदलाव की शक्ति आपके हाथो में है इस बदलाव में युवा वर्ग सबसे ज्यादा योगदान होना चाहिए। युवा ही इस देश की शक्ति है और युवाओ के हांथो में ही इस देश का भविष्य है अगर आप अपनी शक्ति का प्रयोग राष्ट्र हित में करते है तो आपके स्वाभिमान से देश का विकास होगा और समाज की उन्नति होगी। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो से मिले और घर घर जा कर जनता से मतदान करने की अपील करे और 24 अप्रैल को कमल के फूल पर बटन दवाकर राष्ट्र के विकास के लिए नरेंद्र मोदी को मतदान करे. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा ने किया। इस अवसर पर डाॅ देवेन्द्र शर्मा, रविकांत गर्ग, मनीषा गुप्ता, प्रभात चैधरी, मदन मोहन श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, मुकेश खण्डेलवाल, विष्णु दास अग्रवाल, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, हेमंत गोयल, पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार, मंजीत सिंह पोनिया, विवेक बंसल, रामु गुर्जर, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, विशाल रुहेला, अंकित चतुर्वेदी, हरिओम सिंह सिकरवार, रविशंकर गोल, संत कुमार, पियूष शर्मा, हिमांशु बंसल, संतोष सैनी, ठाकुर दुर्गेश सिंह, महेश लोधी, सौरभ कुरैशी, रोहित सैनी आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti