मथुरा। कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव पिल्होरा के बम्बे के निकट 40 बर्षीय युवक के सिर मे गोली मारकर हत्यारे शव को खेत में फैंक गये। क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार के निर्देशन मे इलाका पुलिस ने घटना का जायजा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। युवक के सिर मे गेालीमारी गयी थी जो गर्दन को चीरते हुये पार निकल गई। अंदेशा है कि युवक को सटाकर गोली मारी गई थी। मृतक नीले रंग का स्वेटर व शर्ट, काली जैकेट व सफेद पैंट पहने हुआ था। गेहुआ रंग के इस हष्टपुष्ट युवक के शव की शिनाख्त नही हो सकी है। सीओ छाता का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फैंक दिया गया है। घटना से खेत स्वामी उदयसिंह समेत समूचे क्षेत्र मे दहशत फैल गई है।





