मथुरा। उप्र सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थी परक क्रान्तिकारी योजनायें जन सामान्य तक अवश्य पहुॅचनी चाहिये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न हो। इसका क्रियान्वयन सही तरीक से किया जाय। यह बात लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सभागार में बुलाई गयी बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के सदस्य सुरेन्द्र सिंह नायक ने कही। नायक ने जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी से जनपद में चलायी जा रही विकास योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उप्र शासन के आदेश के क्रम में गाॅव से दूर निवासित बंजारा समाज के व्यक्तियों को भी लोहिया ग्रामीण आवास दिलाये जाने का प्रयास किया जाये।





