योजनाओं का लाभ न मिलने पर छात्रों ने लगाया जाम

होलीगेट पर पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के छात्र सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दूसरे चित्र में जाम लगाते छात्रों को समझाते एसआई जनवेद सिंह एवं जाम से लगा भयंकर जाम

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के अन्र्तगत चलायी जा रही कौशल योजना में प्रदेश सरकार द्वारा सभी छात्राओं को रोजगार दिलाने के लिए ट्रैनिंग दी जा रही थी लेकिन इसमें अनेक छात्रों ने अपने नाम पंजीकृत कराये लेकिन करीब एक माह से सरकार की नीतियों में परिवर्तन किया गया और यह योजना केवल अनुसूचित जाती के छात्र-छात्राओं के लिए ही कर दी गई। जिसे लेकर आज सोमवार पिछड़े वर्ग के छात्र एवं सामान्य वर्ग के छात्रों ने सेठबाड़ा पर प्रदर्शन किया तथा जाम लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उत्तेजित छात्र सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। उनका कहना था कि सैकड़ों छात्र दूर दराज के गांव से यहां ट्रैनिंग लेने के लिए आते है लेकिन एक माह से अधिक समय से उन्हें यह कहकर ट्रेनिक नहीं दी जा रही है कि यह योजना केवल अनुसूचित जाति के लिए ही है। सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता। छात्रों में सरकार के प्रति काफी रोष था और उन्होंने आज सड़क पर जाम लगाकर अपने विरोध का प्रदर्शन किया।

होलीगेट इंचार्ज ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। छात्रों का कहना था कि उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से भी इसे लेकर मुलाकात की है लेकिन उनके द्वारा भी आज तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया।  प्रदर्शन करने वाले छात्रों में आस मौहम्मद, सोमू प्रकाश, ज्ञान सिंह, निशांत चैधरी, कन्हैया भारद्वाज, सोनू शर्मा सहित भारी संख्या में छात्र मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti