रंगजी मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्म महोत्सव शुरू

मथुरा। वृन्दावन नगर के प्रख्यात रंगजी मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्म महोत्सव का मेला प्रारंभ हेा गया है। इस अवसर पर दस दिनों तक ठाकुरजी की सवारी निकाली जाएगी। जिसका दीदार करने के लिए दूर दराज जिलों के अलावा दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं एकत्रित हो रहे है। रविवार को मंदिर प्रांगण और आसपास की सड़कों पर मेले में दुकानें और झूले आदि सज गई है। ब्रह्म महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को पूर्ण कोठी, सिंह की सवारी के दर्शन होंगे। मंगलवार को सूर्यप्रभा और हंस की सवारी निकाली जाएगी। बुधवार को श्री गरुड़ जी और हनुमान जी की सवारी निकलेगी। इसी दिन रात में यहां छोटी आतिशबाजी होगी। इसी प्रकार आगामी गुरुवार को शाहजी और कल्पवृक्ष, शुक्रवार को पालकी और सिंह शार्दुल, शनिवार को कांच के विमान में हाथी पर सवार होकर ठाकुरजी होली का आनंद लेंगे। रविवार को प्रभु की रथ की सवारी निकाली जाएगी। इसके बाद अगले सोमवार को घोड़ा की सवारी और आतिशबाजी की जाएगी। मंगलवार को पालकी और यमुना स्वरूपणी पुष्करणी में स्नान और चंद्रप्रभा की सवारी निकाली जाएगी। दसवें दिन बुधवार को पुष्प विमान निकलेगा।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login