मथुरा। राया कस्बा स्थित एक स्कूल में नामजद सहित पांच लोगों ने रंगदारी के रूप में बीस हजार रूपये की मांग की और न देने पर डण्डा, सरिया से मौजूद लोगों पर हमला कर चोट पंहुचायी और काॅलेज की खिड़की तोड़ दी। इस संबंध में ग्राम दरबै हंसी निवासी ओमप्रकाश ने सोनू पुत्र गिर्राज आदि पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





