जगह जगह फूके गये केन्द्रीय मंत्री गिर्राज सिंह के पूतलें
मथुरा। काग्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गान्धी के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री गिर्राज सिंह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर काग्रेंस का विरोध निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर केन्द्रीय मंत्री को मंत्री मंडल से वाहर करने व मंत्री के माफी माॅगनें की माॅग पर अड़ें हुए हैं। इसी क्रम में जिला काग्रेंस कमेटी के कार्यकता ब्लाक काग्रेंस कार्यालय छटीकरा पर महामंत्री कुश कुमार सिंह व बबलू चैहान के नेतृत्व में एकजुट हुए और केन्द्र सरकार के विरोध में नारेवाजी करते हुए छटीकरा चैराहा पर गिर्राज सिंह का पूतलें का दहन किया। इस अवसर पर जिला महांमत्री ठाकुर कुश कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद ने सोनिया गान्धी पर रंगभेदी टिप्पणी कर सभी अग्रणी महिलाओं को अपनामानित किया हैं। रंग के आधार पर किसी के खिलाफ बोलना ओछी मानसिकता का प्रतीक हैं। देश के प्रधानमंत्री को ऐसे सांसद के खिलाफ कडी कार्यवाही कर महिला समर्थक होने का परिचय देना चाहिए। जिला सचिव बबलू चैहान ने कहा कि भाजपा नेताओं ने आपा खो दिया है एक तरफ देश का किसान त्रासदी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता भारी बहुमत से सत्ता हासिल करने के बाद अपने अहम को अभी छोड़ नहीं पा रहे हैं। आने वाले समय में देश का किसान ऐसे नेताओं को सबक सिखयेगा। नेताद्वय ने केन्द्र व प्रदेश सरकार से ओलावृष्टि के चलते किसानों की हानि को ध्यान में रखतें हुए मुआवजा देने की माॅग की। प्रदर्शन करने वालों में देवकी नन्दन गौड़, मुकेश शर्मा, डा. रोहन सिंह, दुर्गेश दिवाकर, वच्चू सिंह, जगदीश सिंह, रामकिशोर, शेखर शर्मा, निरन्जन, हुकुम सिंह, गंगाराम शर्मा, रामेश्वर शर्मा, कन्हेया, सियाराम, पवन गोला, लक्ष्मी देवेन्द्र ठाकुर, हरप्रसाद शर्मा, विजय ब्रहम आदि थे। वहीं उत्तर प्रदेश महिला काग्रेंस कमेटी की उपाध्यक्ष लतासिंह चैहान के नेतृत्व में शहर के मसानी चैराहा पर महिलाओं कार्यक्रताओं ने कांग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गान्धी के खिलाफ भाजपा सांसद गिर्राज सिंह द्वारा की गई रंगभेदी बयान दिये जाने के विरोध में अग्रसेन चैक मसानी चैराहा पर भाजपा सांसद का पुतलें का दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लता सिंह ने कहा कि तथोकथित आर्दशवादी पार्टी के अमर्यादित सांसद गिर्राज सिंह ने श्रीमती गान्धी को लेकर जो वायान दिया है वह उनकी औछी मानसिकता का प्रतीक है। भाजपा सांसद ने उक्त वयान से श्रीमती सोनिया की ही नहीं देश की महिला को अपमानित किया है इसकी जितनी निन्दा की जाये वह कम हैं। पूतला दहन में मुख्य रूप से ममता माथुर, मीरा शर्मा, शशि सिसेदिया, शान्ति गोला, मीना गौतम, नूर जहां, फातिमा, ब्रजेश माथुर, लता शर्मा, अनीता चावला, कसुम गीता, विमला, डौली, सुनीता गोस्वामी, वैवी, अन्जना, ललिता, प्रेम, गायत्री, रेखा पूजा, सपना, बबलू चैहान, सुनीता गोस्वामी, देवेकीनन्दन गौड़ हरिप्रसाद शर्मा, प्रभा शर्मा आदि थे।





