रंजिश में चली गोली से एक मृत

मथुरा। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही खूनी खेल भी शुरू हो गया है। इसी रंजिश में शनिवार को देर सायं थाना बरसाना के गांव कमई में एक युवक को गोली मार दी गई। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरसाना के गांव कमई निवासी सुरेश ने सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव कमई निवासी सुरेश कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य का प्रत्याशी है। शुक्रवार को मतदान के अंतिम क्षणों में सुरेश की गांव के राजवीर सिंह से कहासुनी हो गई थी। खुद को सपा का वरिष्ठ नेता बताने वाले राजवीर सिंह इसके बाद सुरेश से रंजिश मानने लगा था। शनिवार शाम करीब सात बजे राजवीर के पुत्रों ने सुरेश के पुत्र कान्हा की पिटाई कर दी। कान्हा ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। सुरेश अपने तीस वर्षीय भतीजे बाबू के साथ राजवीर सिंह के घर शिकायत करने के लिए गया था। दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई। सुरेश ने बताया कि राजवीर ने लाला, रिज्जी, अमर सिंह, रमेश के साथ मिलकर हमला बोल दिया और बाबू को गोली मार दी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में सीओ छाता पीयूष कुमार और बरसाना थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नागर गांव पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti