
राधाकुण्ड कें रडुआ महादेव मन्दिर पर लगे भव्य छप्पन भोग
राधाकुण्ड। श्रीधाम राधाकुण्ड के रडुआ महादेव मन्दिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी कस्बावासियों ने भव्य फूल बंगला और अलौकिक छप्पन भोग लगाया। महामंत्री रमेश चन्द्र झालानी व कोषाध्यक्ष राजू ने संयुक्त रूप से बताया कि करीब सन् 1974 में शिव की पत्नी पावर्ती देवी की मूर्ति को चोरी कर ले गये थे। सोमवार को रडुआ महादेव मन्दिर पर लगे छप्पनभोग के दर्शनों के लिए कस्वा राधाकुण्ड के आस पास के गांव के भक्तों की भी भीड़ लग गई। सांय होते ही रडुआ महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी। कस्वा के सभी भक्तों के सहयोग से हुआ अन्नकूट छप्पन भोग दर्शनों के राधाकुण्ड मुखराई, बसौंती, जुल्हैंदी कोहन्ई के सक्ड़ों भक्तों ने अन्यकूट प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजू सेई वाले, रमेशचन्द्र झालानी, मुकेश झालानी,राधे हलवाई, तारा पंछी, गिर्राज जाट, निर्भय गोस्वमी, कुन्जविहारी गोस्वामी, अनिल सेठ, भोला दुवे, चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार, गिर्राज जोशी, डा. विष्णु रावत, सुरेश जोशी जगन्नाथ पंडित आदि भक्त मैजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS