ब्रजवासियों का सहयोग सराहनीय- अजय यादव
मथुरा। बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों को ब्रज काफी लुभा रहा है। विगत सप्ताह से ब्रज नगरी में हिन्दी फीचर फिल्म रणबंका की शूटिंग विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। गुरुवार को इसकी शूटिंग मथुरा के शिवताल पीपल वाला अखाड़ा में की गई। इस दौरान रवि किशन व मनीष पाॅल के ऊपर एक्शन सीन फिल्माया गया। प्रोडयूषर अजय यादव ने बताया कि हमको ब्रजवासियों का काफी सहयोग मिल रहा है। ब्रज के ही कलाकार संजय पौरुष हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं जिससे हमें यहाँ शूटिंग करने में कोई असुविधा नहीं हो रही हैं। शूटिंग देखने आये लोगों ने रवि किशन व मनीष पाॅल के ऊपर फिल्माये गए एक्शन सीन को अपने आँखों के सामने देख काफी प्रफुल्लित हुए। फिल्म के डायरेक्टर आर्यमान रामसे, फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने परिवार रामसे ब्रादर्स से है, जिनकी कई फिल्में जैसे खाकी, इंसान, फैमिली, खतरों के खिलाड़ी आदि मार्केट में आ चुकी है।
फिल्म के मुख्य किरदारों में मनीष पाॅल, रवि किशन, पूजा ठाकुर, दिनेेश, अविनाश आशीष, संजय पौरुष, करिश्मा, अव्या (बाल कलाकार) आदि है। फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वालों में संजय पौरूष, रूस्तम पटेल, मोनू, गौरव शर्मा आदि है।





