मथुरा। मथुरा में बनी एवं मथुरा के कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म रणबांका आज मथुरा सहित पूरे देश में रिलीज होगी। मथुरा में हाइवे प्लाजा स्थित सिनेमाघर में इस फिल्म का प्रीमियर शो शुक्रवार को सम्पन्न होगा।
सिरेन फिल्मस के क्रियेटिव डायरेक्टर मुकेश पंडित के अनुसार फिल्म का निर्माण मथुरा निवासी अजय यादव द्वारा किया गया है तथा मुख्य कलाकार मनीष पाॅल, रविकिशन, पूजा राठौर, रूद्र ओझा हैं। जबकि सहायक अभिनेता मथुरा के संजय पौरूष, देवेन्द्र पाल, प्रताप सोनी, नंदनी, शुभम, पत्रकार हेमंत शर्मा, गौरव पंडित तथा पवन शर्मा व विशाल शर्मा हैं। अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा फिल्म की रासलीला की प्रस्तुती दी है। फिल्म की शतप्रतिशत शूटिंग भी मथुरा में ही की गई है।





