मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यो में दिन प्रतिदिन तेजी आ रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से मिल रहे सहयोग के कारण यह मिशन लोगों की सोच से भी तेज चल रहा है। सोमवार का रमरणरेती स्थित काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज के आश्रम में कार्यकर्ताओं ने मशीनों के माध्यम से यमुना स्त्रोत को निकाला। काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज के आश्रम में भी अब घाटों वाली यमुना का उदय हो चुका है।
विगत शनिवार को पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण करने पहुंची टीम ने वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने रमणरेती आश्रम में मां यमुना के जल का आचमन किया। इस अवसर पर पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि यह यमुना भक्तों की ही मेहनत है जो यहां पर मां यमुना एक बार फिर से बहती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अन्य घाटों की तरह अब यहां पर भी शीघ्र ही दिव्य शंखनाद महाआरती का आयोजन किया जाएगा और आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे जिनके माध्यम से यमुना भक्तों में अपनी मां के प्रति प्रेम जागे और वे इसकी रक्षा के लिए इस कार्य में आगे आकर सहयोग प्रदान करें। हरीश शर्मा का कहना था कि यमुना सभी की मां है और इसे बचाना सभी का कर्तव्य है यदि यमुना नहीं रहेगी तो ब्रज नहीं रहेगा और ब्रज नहीं रहा तो ब्रजवासी कहां से रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रज के सभी लोग तन मन और अपने संसाधनों के माध्यम से इस कार्य में अपना योगदान देकर पुण्य कमायें। यमुना की सेवा करने से बढकर बड़ा कोई पुण्य नहीं हैं। निरीक्षण के दौरान गई टीम ने वहां लगे वालंटियरों की हौसला अफजाई भी की। इस अवसर पर उनके साथ हरि मोहन, हरीश कुमार शर्मा, मुकेश ठाकुर, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, आस मोहम्मद, देवेन्द्र शर्मा, मनीश राजपूत, मीरा गोस्वामी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, सावित्री आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





