रमनलाल शोरावाला इण्टरनेशनल में हुई खो-खो प्रतियोगिता

मथुरा। रमनलाल शोरावाला इण्टरनेशनल स्कूल, रावल मथुरा में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदन अग्नि, आकाश, जल व पृथ्वी सदन के प्रतिभागियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया जिसमें बालक वर्ग में आकाश सदन ने जल सदन को पराजित किया एवं बालिका वर्ग में अग्नि सदन ने पृथ्वी सदन को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन योगेन्द्र गोयल एवं प्रधानाचार्य एसके शर्मा व उप प्रधनाचार्य अनिल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को उनके कुशल प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन आरआर सिंह ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti