राजकीय बाल ग्रह के बच्चों के साथ मनाया दशहरा उत्सव

बच्चों के साथ पतंग उडाकर सांझी की खुशियां

मथुरा। राजकीय बालग्रह मथुरा में बाल कल्याण समिति द्वारा गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में पतंग उत्सव बच्चों के साथ मनाया गया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों से पतंग उडवाई गई तथा उन्हें फल एवं मिष्ठान भी वितरित किया गया पतंगों को लेकर बच्चे खुशी से झूम उठे तथा पतंगों को लेकर इधर उधर दौडने लगे। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति सदस्यगण प्रतिभा शर्मा व सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि बाल कल्याण समिति सभी पर्वों एवं त्यौहारों को इन बच्चों के साथ मनाती है जिसका उद्देश्य उत्सवों एवं त्यौहारों के बारे में जानकारी देना तथा खुशिया प्रदान करना है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्यगण सतीश चन्द्र शर्मा सुश्री प्रतिभा शर्मा, हैल्पेज इण्डिया के हरप्रसाद कश्यप, माया शर्मा सुनैना गुप्ता एवं राजकीय बालग्रह अधीक्षक जेडी गौतम सहित बाल ग्रह के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti