राजकीय संग्रहालय में हुआ ‘मासूम है गजल‘ व ‘व्यंग सरोवर‘ पुस्तक का विमोचन

राजकीय संग्रहालय में आयोजत पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित विद्वजन एवं सम्बोधित करते मंचासीन अतिथिगण

मथुरा। जनपद के राजकीय संग्रहालय में आज हिन्दी प्रचार सभा मथुरा एवं संग्रहालय के संयुक्त तत्वाधान में पं0 श्याम सुन्दर गोस्वामी द्वारा रचित ‘मासूम है गजल‘ एवं ‘व्यंग सरोवर‘ नामक पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तकों का विमोचन आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल व्यवसायिक शिक्षा संस्थान आगरा के निदेशक डा0 सन्तोष बिहारी शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिंचाई विभाग उ0प्र0 के मुख्य अभियन्ता गिरिजेश शर्मा के संयुक्त कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मास्टर अमरनाथ जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ ही सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर किया। वहीं इस मौके पर नटवर नागर ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। साथ उस्ताद खेमचन्द्र यदुवंशी ने गजल पाठ प्रस्तुत कर सभी को मोह लिया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डा0 रामनिवास शर्मा ‘अधीर‘ ने किया। अन्त में अपने अध्यक्षीय उदबोधन में सिंचाई विभाग उ0प्र0 के मुख्य अभियन्ता गिरिजेश शर्मा ने पुस्तकों की समीक्षा ‘मासूम है गजल‘ एवं ‘व्यंग सरोवर‘ पुस्तकों की समीक्षा काव्य कृतियों पर प्रकाश डाला। 

अन्त में संग्रहालय के निदेशक डा0 एस0पी0 सिंह एवं हिन्दी प्रचार सभा मथुरा के निदेशक डा0 सुरेश पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में इस मौके पर डा0 कन्हैया लाल पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय, ताराचन्द्र शर्मा, आर0सी0 भटिया, निशेष जार, विवके निधि, डा0 मनमोहन गोस्वामी, राधा बिहारी गोस्वामी, देवकी नन्दन कुम्हेरिया, आचार्य रूक्मणि कान्त, लोकेन्द्र कौशिक, उच्च न्यायालय दिल्ली के अधिवक्ता तुषार गोस्वामी, हरिओम शर्मा ‘कोंको‘ आदि लोग उपस्थित थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login