राजकोट । भारतीय क्रिकेट टीम ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (नाबाद 57) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 62) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं।
भारत की ओर से दिन के पहले सत्र में आउट होने वाले बल्लेबाज गौतम गंभीर रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाते हुए 29 रन बनाए।
इससे पहले, गुरुवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए भारत ने 63 रन बनाए थे। शुक्रवार को अपने दूसरे दिन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम अपने खाते में पांच रन ही जोड़ पाई थी कि स्टुअर्ट ब्रोड ने गंभीर को पगबाधा आउट कर भारत को पहला झटका दिया।
इसके बाद पुजारा ने विजय का साथ दिया। भोजनकाल तक दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 94 रन जोड़ लिए हैं। विजय ने अपनी पारी में अब तक खेली गई 142 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए, जबकि पुजारा ने 86 गेंदों में 12 चौके जड़े।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका
क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?
भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा