राजकोट में यमुना मुक्ति को लेकर निकाली गई कलेक्टेªट तक मौन रैली

राजकोट में मौन रैली निकालते यमुना भक्त

मथुरा। गांधी के गुजरात में उनके पद चिन्हों पर चलते हुये यमुना भक्तों द्वारा यमुना ब्रज में पुनः अपने निर्मल स्वरूप में लौटे इसके लिये मौन रैली निकाली गयी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राजकोट के पदाधिकारियो द्वारा राजकोट के त्रिकोणी बाग से जिला कलक्ट्रेट तक हजारों यमुना भक्तों की शांति पूर्ण मौन रैली निकाली गयी। रैली में उपस्थित हजारों वैष्णवों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुॅच जिलाधिकारी यमुना को मुक्त कराने के लिये प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने सभीं को आश्वासन दिया कि यमुना को मुक्त कराने मांग को वह प्रधानमंत्री जी तक पहुॅचायेगे। उन्होने यह भी कहा कि यमुना को मुक्त कराने के लिये हर संभव प्रयास करेगें। इस रैली में तकरीबन 25 छोटी बडी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से शिवसेना राजकोट प्रमुख जिमि भाई अडवानी, विहिप के विक्रम भाई राठौर, सरगम क्लब प्रमुख गुणवन्त भाई डेलावाला, प्रजापति समाज प्रमुख जयराम भाई, अरविन्द भाई पाटाडिया, माधव भाई फिचाडिया, विनोद भाई डेलावाला प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login