राजनीति करने नहीं आए है हम जवाहर बाग में: जयंत चैधरी

एसपी सिटी के साथ पर्याप्त पुलिसबल होता तो यह घटना नहीं होती 

मथुरा। जवाहरबाग प्रकरण को लेकर आज बुधवार रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के आॅफीसर कालोनी स्थित आवास पर पंहुचे और उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को सांत्वना दी। इसके पश्चात वे जवाहरबाग पंहुचे और वहां उन्होंने जवाहरबाग में हुये अग्निकाण्ड व अन्य जगह को देखा। रालोद के युवराज ने कहा कि जवाहरबाग में हुयी घटना दुखद है और इसकी जितनी निंदा की जानी चाहिये वह कम है। जब दो साल से यहां कथित सत्याग्रही रह रहे थे तो शासन और प्रशासन ने इसका संज्ञान क्यों नहीं लिया? और क्यों जवाहरबाग को खाली नहीं कराया गया। यदि जवाहरबाग पहले ही खाली हो जाता तो शायद यह दुखद घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन इतना निश्चित है कि इसमें शासन और प्रशासन दोनों की चूक हुयी है। यदि इसकी निष्पक्षता से जांच हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। हम जवाहरबाग पर कोई राजनीति करने के लिये यहां नहीं आये हैं। इससे पूर्व में जयगुरूदेव आश्रम को लेकर हुये विवाद में भी हमारे विधायक पूरन प्रकाश के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुये थे जो आज भी चल रहे हैं। रालोद शुरू से ही इस तरह की घटनाओं में अपनी भूमिका निभाता रहा है और जवाहरबाग की संघर्ष समिति में भी रालोद की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जवाहरबाग आॅपरेशन के दौरान एसपी सिटी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नहीं भेजा गया। यह प्रशासन की भारी चूक है। यदि उनके साथ पुलिसबल होता तो ऐसी घटना नहीं होती। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, विधायक पूरन प्रकाश, कुँ. नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र नरवार सहित भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता साथ थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti