राजनीति मेें ना आता तो सन्यासी होताः शिवपाल यादव

लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव आज मथुरा आए जहां उन्होंने केडी डेंटल काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय सेमीनार के समापन अवसर बोलते हुए 

मथुरा। यदि राजनीति में ना आया होता तो में भी आज भगवा वस्त्र धारण कर सन्यासी होता। राजनीति से सन्यास लेने के बाद संतों की शरण मेें ही जाऊॅगा यह बात प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को वृंदावन में कही। विश्वशांति सेवा चेरिटेबिल ट्रस्ट के छटीकरा-वृंदावन मार्ग स्थित शांति सेवा धाम में श्री प्रियाकांत जू राधाकृष्ण प्रतिमा के पूजन समारोह में पहुॅचे प्रदेश के काबीना मंत्री शिवपाल यादव ने मंदिर निर्माण के द्वितीय चरण का फीता काट कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्हौने कहा कि महापुरुषों ने दुनिया में सद्भावना व विश्वशांति का संदेश दिया है और राधा-कृष्ण की जन्मस्थली व क्रीड़ास्थली के रुप में मशहूर इस धरती से हमेशा प्रेम का संदेश ही गया है। प्यार, मोहब्बत और संगीत व संस्कृति कभी खत्म नहीं हो सकती। कार्यक्रम में शामिल होने आए काबीना मंत्री ने ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रकल्पांे जिसमें निर्धन कन्याओं की समय-समय पर शादी करवाना, प्राकृतिक आपदा में पीड़ित लोगों को राहत सामग्री व वस्त्र वितरण आदि कामों की जमकर तारीफ की। मीडिया से रुबरु होते हुए उन्हौने कहा कि कृष्ण की इस पावन धरा पर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसी दौरान उन्हौने कहा कि यदि राजनीति में ना आया होता तो आज मैं भी गेरुआ वस्त्र धारण कर सन्तों की जमात में शामिल दिखाई देता। इस दौरान शांति सेवा धाम के प्रमुख कथा प्रवक्ता देवकी नन्दन ठाकुरजी ने शाॅल व राधा-कृष्ण की छवि भेंट कर काबीना मंत्री का स्वागत किया।

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण पर बोले शिवपाल

संस्था व समाज के हित में जो होगा वो करेंगे

वृंदावन के प्रख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सरकार द्वारा अधिग्रहण करने के प्रस्ताव पर आज मंगलवार को कैबिनेट की मोहर लग सकती है वहीं सोमवार को यहां पहुॅचे काबीना मंत्री शिवपाल यादव से जब मंदिर के अधिग्रहण के बारे में सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि सब की राय लेंगे, जो जनता चाहेगी उसकी राय के अनुसार करेंगे तथा जो भी फैसला होगा वह संस्था व समाज के हित में होगा। काबीनामंत्री के इस बयान से कयास लगाया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण निश्चित है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti