राष्टीय लोकदल समर्थित जिलापंचायत के वार्ड नं. 2 से जिलापंचायत सदस्य के उम्मीदवार कारे सिंह जी ने गांवो का दौरा किया और किसान भाइयों से संपर्क करते हुये कहा कि मै राजनीति नहीं सेवा करने के लिये आया हॅू। उन्होने कहा कि मेरा लक्ष्य राजनीति करना नहीं बल्कि सेवा करना है हमारे क्षेत्र का विकास हो, खुशहाली आये इसी लक्ष्य को लेकर मैं आगे बढ रहा हूॅ। अब समय परिर्वतन की मांग कर रहा है और अब देश को समाज को भ्रष्ट राजनीति की नहीं बल्कि सच्चे सेवक की आवश्यकता है। उन्होने गांवो के दौरे के अपने भाषणों में विकास, किसानों की उन्नति और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तंग किया जाना, आदि कई अहम मुद्दे पर किसानों के बीच वार्ता की। जिसका ग्रामवासियों द्वारा समर्थन किया गया। ग्रामवासियों द्वारा उनका जोरदारी के साथ स्वागत किया गया और साफा और पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया गया। सभी ग्रामवासियों द्वारा उनकों अपना समर्थन देने व उनके साथ चलने की बात पर जोर दिया। उन्होने आज आयरा खेड़ा, जावरा, वकला, मगेड़ा, धामोर, खेरिया, नीमगांव, आदि गांव में दौरा किया।





