मुंबई । राजभवन के नीचे था 150 साल पुराना खुफिया बंकर, गवर्नर ने खोजा मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने यहां मालाबार हिल स्थित राजभवन परिसर में अंग्रेजों के समय का 150 मीटर लंबे एक बंकर का पता लगाया है जो कई दशकों से बंद पड़ा था। इस बंकर में अंग्रेजों के शासनकाल में हथियार रखे जाते थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद इस बंकर को देखने पहुंचे। राव अपनी पत्नी विनोधा के साथ बंकर देखने गए। इसके बाद राज्यपाल ने इसे संरक्षित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मशविरा करने का अपना इरादा व्यक्त किया। राज्यपाल ने बंकर को तब खोलने का निर्देश दिया था जब तीन महीने पहले पुराने लोगों ने उन्हें राजभवन के भीतर एक सुरंग मौजूद होने के बारे में बताया था। अधिकारी ने एक बयान में कहा कि 12 अगस्त को राजभवन में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने बंकर के प्रवेश को बंद करने वाली एक अस्थायी दीवार खोल दी। इसके बाद वहां एक भूमिगत सुरंग की बजाय विभिन्न आकार के 13 कमरों वाली एक पूरी बैरक का पता चला।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
मानव सभ्यता से भी पुराना है केवड़े का सुगंधित पौधा
‘विकसित भारत’ की चमक के नीचे थका हुआ आदमी…
झील के नीचे छिपे प्राचीन पराग कणों ने यूं बयां की शक्तिशाली मानसून की कहानी!