राजस्थान के कई गाँव में यमुना रक्षक दल ने किया जनसम्पर्क

मथुरा। यमुना की अविरल धारा को ब्रज में पुनः लाने के लिये व माँ यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिये यमुना रक्षक दल ने ग्राम पाली, जमालपुर, सहार, रहैरा, देवपुरा, अवउ, उमरा आदि गाँवों में जाकर जनसम्पर्क किया। जिसमें सभी से एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर चलने की अपील की गई। पाली के सभी यदुवंश समाज ने यमुना रक्षक दल को अपना समर्थन देते हुये कहा कि हमारा लक्ष्य यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाना है इसके लिये हम आन्दोलन के साथ है। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह ने कहा कि यमुना ब्रज की धरोबर है यमुना को हम मुक्त करा के ही दम लेंगे। हमें जहरीला जल कतई बर्दास्त नहीं। साथ ही उन्होने सभी यमुना भक्तों का सर्मथन के लिये आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राधाबल्लभ शर्मा, मेघराम, गिरिराज सिंह, कुँवर सिंह,अनिल, निशान्त सिंह, श्याम भगत, ओमपाल, ब्रजपाल, हुकुम प्रधान आदि उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login