राजस्व दिवसः डीएम ने पुराने वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद में 5 वर्ष से ऊपर एवं 3 से 5 वर्ष तक अवधि वाले लम्बित राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दायरा से निस्तारण की संख्या हरहाल में अधिक रहे। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व दिवस के अवसर पर अपने उद्धगार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने 5 वर्ष से अधिक वाले 74 एवं 3 से 5 वर्ष की अवधि के 150 लम्बित वादों की बड़ी संख्या पर इन्हें जल्दी-जल्दी तिथि लगाकर प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आदेश दिये कि आधार कार्ड बनवाने हेतु प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर 5 दिवसीय शिविरों के आयोजन कर सभी वंचितों के कार्ड बनवाये जायें और खण्ड विकास अधिकारी सहित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार इसके लिए अपनी विभागीय कर्मियों की टीम को सक्रिय रूप से लगायें। डीएम ने आम आदमी बीमा योजना की खराब प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये और जोर दिया कि इसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट की जाय। उन्होंने किसी भी शिथिलता पर तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की हिदायत दी। 

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti