मथुरा । आज डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ द्वारा राजीव भवन पर धरना अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। डिप्लोमा इंजीनियरिर्स का कहना था कि हमारा ग्रेड 4800 होना चाहिए और पदोन्नति पर वेतन माह मिलना चाहिए। इसके अलावा उनकी अन्य मांगे भी है। उनका कहना था कि यदि सरकार द्वारा हमारी मांगे न मानी गई तो इंजीनियर महासंघ के लोग अनिश्चित काल तक हड़ताल पर रहेंगे। आज मंगलवार से 24000 डिप्लोमा इंजीनियर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गये। इनमें सिंचाई विभाग, लोकनिर्माण, विकास प्राधिकरण सहित विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल है। इस मौके पर आज केशी शर्मा, योगेन्द्र सिंह, अनिल मलिक, जेपी शर्मा, गिरिश कौशिक, विनोद गौतम, मनोज शर्मा, नंदकिशोर सहित काफी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल थे।





