मथुरा। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को राजीव भवन में साफ सफाई का एक अभिनव अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत बिना शासकीय व्यय भार के अधिकारियोंध्कर्मचारियों के माध्यम से पत्रावलियों के व्यवस्थित रख-रखाव, साज-सज्जा, श्रमदान व अपेक्षित मरम्मत कार्य आपसी सहयोग से हांगे।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुए निर्णय को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला विकास अधिकारी ने धनराशि की आवश्यकता वाले मरम्मत व अन्य प्रेरणादायक कार्यों हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से राजीव सक्सैना, डीआरडीए से राघवेंद्र बिहारी माथुर,समाज कल्याण कार्यालय से राहुल,डीपीआरओ कार्यालय से महेंद्रसिंह,विकलांग अधिकारी कार्यालय से पप्पूसिंह, जिला विकास कार्यालय से मानसिंह व महेंद्रसिंह की कमेटी गठित की है। उन्होंने राजीव भवन परिसर के सभी कार्यालय अध्यक्षों से समिति को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के साथ ही पूरे अक्टूबर माह चलने वाले अभियान को सफल बनाने में अमूल्य योगदान करने की अपील की है।
सके।





