मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्वं मोहन पहलवान स्टेडियम पर राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल लिया गया। जिसमें जनपद के पहलवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ट्रायल का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी जीडी वारिकी व जिला कुश्ती संघ के अघ्यक्ष डा. हरीओम चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस ट्रायल के आयोजक जिला कुश्ती संघ के महासचिव खेल गुरू व ब्रजरत्न अशोक पहलवान ने बताया कि ट्रायल में भाग लेगे। प्रतियोगिता 2 फरवरी 2016 को वृन्दावन में आयोजित की जायेगी। जिसमें महिला पहलवानों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। निर्णायक भूमिका में भगवान सिंह कोच व भूपेन्द्र मिश्रा ने निभाई। संचालन उम्मेद खलीपफा ने किया। इस अवसर पर चन्द्र मोहन चैधरी, लीला प्रधान, हरीश, शेखर, श्याम, केदार सिंह, सतीश, विपिन, पातीराम, उपजिलाधिकारी मंन्जू शर्मा, आदि उपस्थित रहे।





