मथुरा। बढते तापमान से गर्मी बढती जा रही है। ऐसे में बिजली कटौती होना जनता के लिए मुसीबत हो गई है। रात्रि में बिजली कटौती से जनता की नीद हराम हो गई है। लोग छतों पर व खरंजो पर टहल कर रात काट रहे है मच्छरों का प्रकोप चरम सीमा पर है। पेयजल आपूर्ति पर भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण विनोद कुमार आर्य ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियो से बिजली कटौती बंद कराने की मांग की है।





