राधा जन्मोत्सव पर भक्तिरस में डूबी श्रीकृष्ण की नगरी

मथुरा। आज राधारानी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर वृन्दावन भक्तिरस में डूब गया। चारों ओर राधे-रानी की जय-जयकार के उदघोष सुनाई पड़ने लगे। धार्मिक आयोजनों और रीति रिवाज के मुताबिक राधारानी का जन्मोत्सव वैदिक परंपराओं के मुताबिक पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ बिहारीजी मंदिर, इस्काॅन मंदिर, प्रेम मंदिर, मदनमोहन मंदिर, सनेहबिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर, तटीयस्थान पर मोहिनी बिहारी जी मंदिर में विशेष उत्सव आयोजित किये गये। 

राधारानी की ननिहाल रावल में भी आज राधारानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वामी हरिदास जयंति और राधारानी जी के प्राकट्योत्सव के दोनों शुभ मौकों पर विविध धार्मिक आायोजन आयोजित किये गये। भारी संख्या में नर-नारी दर्शनों के लिये उतावले देखे गये। पूरे वृन्दावन, बरसाना, रावल में आज मेले का सा माहौल देखा गया। मथुरा के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में भी राधारानी का जन्मोत्सव पूर्ण भक्तिभाव के साथ मनाया गया। 

वृन्दावन में आज जन्मोत्सव के मौके पर आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। श्रद्धालु दूर-दूर से इस कार्यक्रम को देखने और सम्पन्न कराने के लिये आये हुये हैं। भक्तिभाव का पूरे ब्रज में माहौल है। राधारानी ब्रज की अधिष्ठात्री देवी हैं और संपूर्ण ब्रज ही नहीं तीनों लोक उन्हें नमन करते हैं। ब्रज में तो राधे रानी के भक्तों की भारी संख्या है। साधु-संत, मंहत सभी इस उत्सव को बड़े मनोभाव से मनाते हैं। गिरिराज जी, दानघाटी मंदिर, जतीपुरा मुखाबिन्द और राधाकुण्ड में भी राधारानी जन्मोत्सव की धूम चारों ओर देखी गयी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti