राधाकुण्ड में प्रतिवर्ष गूंजेंगे आध्यात्म के साथ ही शहीदों की शहादत के तराने

आजीवन प्रति वर्ष होंगे राधाकुण्ड में भव्य छप्पन भोग- सन्त बाल योगेश्वर दास

कस्बावासियों ने किया संत बाल योगेश्वर का ढोल नगाडे़ व पुष्पवर्षा कर स्वागत

राधाकुण्ड के राधादामोदर मन्दिर में अपने भक्तों के साथ संत बाल योगेश्वर महाराज

राधाकुण्ड। आस्था की देवी श्रीराधारानी की धरा की फिजाएं प्रतिवर्ष अमर शहीदों के तरानों से गुंजायमान रहेंगी। प्रेम भूमि और देश प्रेम की अद्भुत संयागे श्रद्धालुओं को गौरवान्वित करेगा। अमर शहीदों की याद में महोत्सव को आयोजित करने वाले संत श्री बालक योगेश्वर महाराज ने प्रतिवर्ष भव्य आयोजन करने की घोषणा की हैं। राधाकुण्ड वासियों ने संत का सम्मान कर महोत्सव के लिए आभार जताया। राधाकुण्ड वासियों के सहयोग और सम्मान से अविभूत संत बालक योगेश्वर ने 31 दिसम्बर एंव नव वर्ष पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम एंव विशाल छप्पन भोग को जीवन पर्यंत मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जो भक्त आयोजन में सामिल होना चाहाते थेे लेकिन सामिल नही हो सके उनको अगली वर्ष जुरूर मौका मिल जायेगा। राधाकुण्ड में अमर शहीदों की याद में विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। शहीदों के परिजनों के सम्मान के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों ने महोत्सव की शोभा बढ़ायी। राधाकुण्ड वासियों ने रविवार को आयोजक संत बालक योगेश्वर का भव्य स्वागत किया। डोल नगाडे की धुनों और गूंजते श्रीराधरानी के जयकारों से राधाकुण्ड भक्ति मय हो गया। राधाकुण्ड श्यामकुंड की परिक्रमा करते हुये संत के स्वागत में जगह जगह पूष्पवर्षा की गई। राधारानी का विशाल चित्रपट भेंट कर धरा वासियों ने संत का सम्मान किया। बालक योगेश्वर ने अमर शहीदों की याद में जीवन पर्यंत इस महोत्सव मनाने की घोषणा की। इस मौके पर गिर्राज जोशी, भोला दुबे, ब्रज लोक कला फाउंडेशन के पंकज खण्डेलवाल एवं दानी शर्मा,निर्भय गोस्वामी, छैल विहारी गोस्वामी, जगदीश कौशिक, खगेन्द्र, जगदीश गोस्वामी वृन्दावन आर्ट, अन्नू चैधरी, जगदीश कटारा, जगन्नाथ पण्डित, गिर्राज चैधरी, गिर्राज चैधरी, डिगम्बर चैधरी, बब्बी, राम जोशी, सुरेश जोशी, राहुल सौंनी, विष्णु पहलवान कन्हैया गोस्वामी, बांके गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti