राधारानी की क्रीड़ा स्थली बरसाने की होली में आज बरसेगें हुरियारों पर लठठ्

मथुरा।। ब्रज की कुछ ऐसी ही परम्परा है जहाॅ ब्रज गोपियाॅ आज के दिन ब्रज गोपी ग्वाल बालों पर प्रेम पगी लाठियाॅ भाॅजति है और ग्वाल वाल बडे ही हर्षोल्लास के साथ प्रेम भरी लाठियों को हाथ में लगी ढाल को अपने सिर पर रख लाठियों की चोट छेलते है। आज ब्रजधम बरसाने की रंगीली होली में ब्रज गोपिका यानि बरसाने गाॅव की बहूऐं और और नन्दगाॅव के ग्वाला साथ मिलकर रंग गुलाल एक दूसरे के कपोलन यानी कि गालन पै लगाकर होली खेलेंगें और ग्वाल बाल पीताम्बरी धोती बगल बन्दी तो महिला भी सुन्दर लंहगा चुनरी पहन कर रंगीली होली खेलेगी और ग्वाल बाल ब्रज गोपिकाओं से अपनी मनचाही बात कहेंगंे। ऐसी ही ब्रजधाम बरसाने रंगीली होली खेलने की परम्परा है। आज ब्रषभान नन्दनी के घर तो कल नन्दभवन में रंगीली होली का आगाज बडे ही धूम धाम से होगा। विश्व विख्यात ब्रज धाम बरसाने की रंगीली होली खेलने के लिये देश ही नही बल्कि विदेशी श्रद्वालु भक्त भी रंगीली होली खेलने से अछूते नही रहते है। बरसाने की रंगीली होली खेलनंे व देखने बाले श्रद्वालु भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन द्वारा राधारानी मंदिर सहित कस्वे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तेनाती की गई है। जिससे होली के दौरान श्रद्वालु भक्तो को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पडे़।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti