राम मंदिर पर त्रिपाल न बदला तो होगा आंदोलन

बलभद्र शक्तिपीठ पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज

बल्देव। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने अस्थायी श्रीराम मंदिर के जीर्ण शीर्ण त्रिपाल को बदलने की मांग बलभद्र शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने की है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के अस्थायी मंदिर पर लगा त्रिपाल जीर्ण शीर्ण हो चुका है। लेकिन अयोध्या जिला प्रशासन उसे बदलवा नहीं रहा है। इससे लाखों भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए इस जीर्ण शीर्ण त्रिपाल को बदलने के लिए राज्य व केंद्र सरकार दोनों को कदम उठाने चाहिए, अन्यथा की स्थिति में देश का संपूर्ण संत समाज सरकारों के खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti