रामलीला महोत्सव के पदाधिकारियों के साथ एवं अधीनस्थों के साथ बैठक लेते डीएम राजेश कुमार
सम्बन्धित विभाग तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें।: राजेश कुमार
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने रामलीला महोत्सव के अन्तर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों को देखते हुए बिजली, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग तथा मनोंजन कर विभाग के अधिकारियों तथा रामलीला सभा के पदाधिकारियों से कहा है कि वे आज ही नगर मजिस्ट्रेट के साथ आयोजन स्थलों पर जाकर भली भाॅति निरीक्षण कर लें तथा मौके पर जो कमियां नजर आयें उन्हें सम्बन्धित विभागों से तत्काल ठीक करायें। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन 5 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 25 अक्टूबर तक चलेगा। 13 अक्टूबर को श्री राम-बारात विवाहोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 15 अक्टूबर को वनबास लीला, 16 अक्टूबर को भरत मनावन-पादुका दान तथा 23 अक्टूबर को भरत मिलाप आदि अत्यन्त महत्वपूर्ण आयोजन किये जायेंगे। यह भी अवगत कराया गया कि इन आयोजनों में जुलूस निकाले जाते हैं। जुलूस के मार्ग पर समस्त व्यवस्थायें सही कराये जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जुलूस के मार्ग में लटकते विद्युत के तारों को टाइट किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान विद्युत आपूर्ति सही होनी चाहिए। मनोंरजन कर अधिकारी को निर्देश दिये कि वे भी केबिल को टाइट करायें, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि जुलूस के मार्गों पर गड्ढे आदि को समय से सही करा दिया जाय। नगर पालिका परिषद को मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई कराये जाने के निर्देश दिये और यह भी निर्देश दिये कि इन विभागों के अधिकारी व रामलीला सभा के पदाधिकारी नगर मजिस्टेेªट के साथ आज शाम को ही जाकर स्थलीय निरीक्षण करके सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त करायें। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भी सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त करायें। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्टेेªट से कहा कि वे रामलीला मैदान का निरीक्षण करके देख ले यदि वहाॅ पर कोई अतिक्रमण हो तो उसे तत्काल हटवा दें।
जिलाधिकारी ने रामलीला कमेटी से कहा कि वह विभिन्न आयोंजन स्थलों के प्रभारी का चार्ट बनाकर नगर मजिस्टेेªट को उपलब्ध करा दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभारी क्षेत्र के प्रभारी व्यक्ति को बनाया जाय जिसकी बातें सभी व्यक्ति मानें। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से यह भी कहा कि वे भी प्रशासन की तरफ से प्रभारी नियुक्त कर दें ताकि दोनों प्रभारी आपसी ताल-मेल बैठाकर इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न करा सकें। उन्होंने कहा कि इसी दौरान मोहर्रम भी शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी व मोहर्रम कमेटी की एक साथ बैठक बुलाकर आपसी सांमजशय बनाकर दोनों पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराया जाय।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय अवस्थी, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पांचों तहसीलों के उप जिलाधिकारी सर्व चन्द्र विजय सिंह, अन्जनी कुमार, राजेश कुमार, विश्व भूषण तथा राम अरज यादव, डिप्टी कलेक्टर मेघा गर्ग, पुलिस अधीक्षक केजीएस हृदयेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा रामलीला सभा के सभापति उमेश अग्रवाल, प्रधानंत्री बनवारी लाल गर्ग, उप सभापति अशोक कुमार, उप प्रधानमंत्री सुनील अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





