मथुरा। थाना राया क्षेत्र के ग्राम अल्हैपुर मे खेत की फसल बर्बाद होती देख किसान की सदमा लगनें से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। वहीं सूचना पर पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान की मौत की जाॅच शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हैपुर निवासी 60 वर्षीय किसान पूरन सिंह पुत्र स्व0 चरन सिंह का गाॅव में दो एकड़ खेत हैं। जिसमें उसनें गैहू की फसल की बुबाई ग्राम के ही साहूकार से कर्ज लेकर की थी। लेकिन जनपद में बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि होने से उसकी दो एकड़ की पुरी फसल बर्बाद हो गई। लेकिन उसकें बच्चों ने यह बात पूरन को नहीं बताई। लेकिन विगत रोज पूरन सिंह घर पर बिना बताये अचानक खेत पर पहुंच गया और जब उसनें खेत में अपनी फसल को इस तरह बर्बाद होते देखा तो उसें तेज झटका लगा और गच खाकर वहीं पर गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई। किसान को खेत में पड़ा देख आसपास खेतों में कार्य कर रहें लोग आये तो उन्हेंाने पूरन को मृत देख घटना से परिजनों को अवगत कराया वहीं किसान की मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।





