राया। थाना राया क्षेत्र में बीती रात्रि बदमाशों ने अपनी अर्टिका कार संख्या यूपी 85 एएन 9596 से अपने घर कासगंज जा रहे अबदेश अग्रवाल व उनकी पत्नी कृष्णा अग्रवाल को सोनई व बिचपुरी के मध्य टाटा सफारी व इन्नोवा सवार बदमाशों ने गाडी ओवरटेक कर रोक ली और अवधेश अग्रवाल की पत्नी से लाखों रू0 के गहने व 45000 रू0 करीब लूट लिये।
मिली जानकारी के अनुसार अवधेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस घन्टों बाद पंहुची। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इनोवा कार को भी मथुरा गोवर्धन रोड से लूटा था। वृन्दावन में लूट की सूचना पर भी राया पुलिस सक्रिय क्यों नही हुयी। वृन्दावन से बदमाश कार लूटकर राया क्षेत्र में होकर गुजरी थी। थाना क्षेत्र में जीप बोलेरो और पिकैट में कई ओटो व मोटरसाइकिल लगी होती हैं। इस घटना को लेकर व्यापारियों व जनता में भारी आक्रोष हैै।





