राया गैस एजेंसी और बल्देव चांदी लूट के पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

 राया पुलिस ने विगत दिनों हुई गैंस एजेंसी एवं बलदेव में हुई डकैती के बदमाशों को दबोच लिया, पुलिस हिरासत में दोनों बदमाश 

मथुरा। राया कस्बा व थाना में गत 23 जुलाई को गैस एजेंसी में हुयी डकैती और 21 जुलाई को बल्देव में चांदी लूट की घटना का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर लूटे हुए 15 हजार रूपये बरामद किये हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज इस सब की जानकारी देते मीडिया को देते हुए बताया राया-बल्देव रोड पर 23 जुलाई को 6 बाइक सवारों ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर 2 लाख 25 हजार रूपये लूट लिये थे। इसको लेकर पुलिस काफी परेशान थी। पुलिस ने काफी छानबीन के बाद भीम पुत्र बलवीर निवासी पडरारी राया व टीटू उर्फ कमलकांत उपाध्याय पुत्र राधाचरन निवासी पडरारी राया के नाम प्रकाश में आये। भीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे 15 हजार रूपये और तमंचा मिला। पूछताछ पर उसने बताया कि सत्यवीर पुत्र गीतम सिंह निवासी नगला बैर बल्देव, पप्पू दर्जी पुत्र सुक्खी निवासी नगला संजा बल्देव, नीरज ठाकुर पुत्र सुरेश निवासी राल, मनवीर निवासी मई मुरसान ने इस घटना को अंजाम दिया। इसकी योजना पप्पू व सत्यवीर ने बनाई। टीटू जो पप्पू को पहले से जानता है, ने मुझे व टीटू को रैकी के लिए लगाया था। पूछताछ में भीम ने बताया कि सत्यवरी, पप्पू, मनवीर व नीरज लगातार लूट करते हैं और यह अभी जेल से छूटकर आये हैं। इन्हंे पैसों की सख्त जरूरत है। अभियुक्त भीम द्वारा अपने साथी सत्यवीर, रामगोपाल व मनवीर के साथ मिलकर 21 जुलाई को बल्देव में चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम में एसओ राया अरविन्द कुमार और थाने के उपनिरीक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसएसपी ने टीम को पांच हजार रूपया दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti