राया गैस एजेंसी के हॉकरों पर बाँट मांप बिभाग का छापा

मथुरा। थाना व कस्बा राया के बलदेव रोड स्थित राॅय इंडेन गैस एजेंसी के हॉकरों द्वारा वितरको द्वारा ग्राहकों को दिए जाने वाले सिलेंडरों में घटतौली की शिकायत पर आज बाँट मांप विभाग की टीम ने  राया के ग्राम खजुरी पर एक गाड़ी को पकड़ा जिसमें कुछ सिलेंडर पकडे गये। घटतौली के गैस के सिलेन्डर का मामला राया स्थित राॅय इंडेन गैस सर्विस का है। इस सम्बन्ध में वितरकं वीरेंद्र राय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही है, जानकारी करके ऐसे हॉकरों के खिलाफ जाँच कर कार्यवाही की जायेगी। बाँट मांप विभाग की इस कार्यवाही से हाॅकरों में हड़कंप मच गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti