मथुरा : राया कस्बा की कॉलोनी पाठक नगर में एक माह पहले एक मकान में घुसे बाबरिया गिरोह के एक दर्जन बदमाशों ने एक किशोरी की हत्या कर दी थी और यहां से लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए थे। डकैतों के हमले में मकान स्वामी, उनका पुत्र व दो किराएदार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गये थे। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें बदमाशों को पकडने के लिए लगाई गईं लेकिन मथुरा पुलिस को तो काई सफलता हांसिल नहीं हुई लेकिन बुधवार को पलवल पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को पकडा, जिन्होंने मथुरा की डकैती का इकबाल किया। इंस्पेक्टर राया व स्वाट टीम प्रभारी ने वहां जाकर बदमाशों से पूछताछ की। अब उन्हें रिमांड पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बताते चलें कि विगत २७/२८ अगस्त की रात्रि कस्बा राया की पाठक नगर कॉलोनी निवासी रामदेव शर्मा पुत्र चंदन शर्मा के मकान में घुसे एक दर्जन बदमाशों ने कमरों में सो रहे रामदेव शर्मा, उनकी पत्नी योगेश्वरी देवी, पुत्र गोपाल, पुत्री कुसुमलता को लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया था। बदमाशों की मारपीट से 14 वर्षीया रामदेव की पुत्री कुसुमलता की मौत हो गई थी और घायल रामदेव शर्मा, उनकी पत्नी योगेश्वरी देवी, पुत्र गोपाल, योगेश (33) पुत्र ओमप्रकाश, पिंकी (32) पत्नी योगेश, रंजित की पत्नी प्रीति (25) घायल हो गये थे। बदमाशों को पकडने के लिए एसएसपी द्वारा कई टीमों का गठन किया गया लेकिन एक माह तक पुलिस इनके सुराग तो लगा पाई लेकिन गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही। बुधवार को हरियाणा राज्य के जनपद पलवल की क्राइम ब्रांच के सीआईए टीम ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने मथुरा की डकैती का इकबाल किया। पलवल पुलिस द्वारा मथुरा पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद राया इंस्पेक्टर विजय सिंह व स्वाट टीम प्रभारी हर्षवर्धन पलवल पहुंचे। उन्होंने इन बदमाशों से पूछताछ की तो चार बदमाशों ने राया की घटना को करना बताया। इन बदमाशों ने अपने नाम अफरसर, हारून, कलीम, असगर निवासीगण मेवात हरियाणा बताया। इंस्पेक्टर राया विजय सिंह ने बताया कि ये छमार जाति के मुस्लिम हैं और यह बाबरिया गैंग् की तरह ही वारदात को अंजाम देते हैं। इन चारों ने ही अपने अन्य साथियों के साथ घटना केा अंजाम दिया था। इनके मथुरा के सूत्र की तलाश की जा रही है। इन्हें रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।






Related Items
‘हम दो, हमारे दो’ के नारे ने दिया एक खामोश क्रांति को अंजाम
फैजाबाद में राया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
राया में परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत