राया में चल रहे जुआघर पर पुलिस का छापा

राया में चल रहे जुआघर पर पुलिस का छापासंचालक सहित आठ लोग पकड़े

मथुरा।  थाना व कस्बा राया क्षेत्र अंतर्गत रेतिया बाजार में कुछ समय से चल रहे जुआ घर पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर यहां से आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि एक लंबे समय से राया क्षेत्र में यह जुआघर संचालित था जिसमें रोजाना लाखों रूपये की हारजीत होती थी। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से जुआरियों के यहां जुआघर चलाने की सूचनायें मिल रही थीं। इस पर कार्यवाही करते हुये थाना राया प्रभारी छत्रपाल ने बीती रात्रि जुआ खेलते हुए  राहुल, पूरन चंद, पुष्पेन्द्र, सत्यप्रकाश, नवीन कुमार, कौशल वर्मा, नरेश कुमार सहित जुआ घर संचालक गोविन्द अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी जुआरियों से 16,230 रूपये 52 ताश के पत्ते बरामद हुये हैं। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा गया है। लोगों में चर्चा थी कि यहाँ लाखों के दाँव खेले जाते थे। कुछ लोगों का कहना था कि अभी भी कई जगह जुआ व सट्टे का कारोबार बेखौफ चल रहा है। मालूम हो इससे पूर्व भी इलाके में जुए के कुछ अन्य अड्डे संचालित होने की खबरें आयी थी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti