राया में दीवार काटकर तीन दुकानों से चोरी

राया में दीवार काटकर तीन दुकानों से चोरीमथुरा। थाना व कस्बा सर्दियों का मौसम आते ही देहाती क्षेत्रों में चोर सक्रिय हो गये हैं। बीतीरात तीन दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुयी हजारों रूपये के माल और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। 

कस्बा व थाना राया में मांट रोड पर शुक्रबार की रात्रि को चोरो ने तीन दुकानों को निशाना बना कर हजारो रुपए की नगदी ब माल साफ कर दिया। दुकानदारो को सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरो ने रामेश्वर दयाल अग्रवाल की मांट रोड पर गंगा स्वीट सेन्टर की दुकान के पीछे दीवार काटकर 300 रुपए उसके बराबर अशोक  अग्रवाल की कुमार मेडिकल से 2-3 हजार रुपए की नगदी व दवायें चोरी कर लीं। इसके बराबर में चिमला निवासी योगेश की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया, यहाँ वे असफल रहे। बताया गया की चोरो ने पहले मांट रोड पर बने प्राथमिक विद्यालय के गेट का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया जहाँ पानी से भरा जार रखा मिला जिसे देखकर लगता है कि यहां बड़े इत्मिनान से चोरों ने अपने मंसूबो को अंजाम दिया और इसके बाद लगातार दुकानों को निशाना बनाया। बताया गया कि मांट तिराहे पर रात को  पुलिस पिकेट तैनात रहता है इसके बाबजूद भी चोरो ने घटना को अंजाम दे दिया। दो माह पूर्व भी मांट फाटक पर जनता मेडिकल को भी चोर तीन बार दीवार काटकर निशाना बना चुके है, जिसका आज तक राया पुलिस द्वारा खुलासा नही हुआ है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti