राया में बाईपास बनाये जाने की मांग विधायक ने विधान सभा में उठायी

मथुरा। उ0प्र0 विधान सभा सत्र में गोकुल क्षेत्र के विद्यायक पूरन प्रकाश ने महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि जनपद मथुरा में जाम की स्थित से निजात दिलानें हेतु दो किलो मीटर बाईपास बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। विद्यायक पूरन प्रकाश ने कहा कि जनपद मथुरा से जयपुर नेशनल नम्बर 33 है जो कि भरतपुर से बुलन्दशहर मथुरा होते हुए मुरादाबाद हाथरस, अलीगढ के साथ साथ राया कस्वें को भी जोड़ता हैं। कस्वा राया की स्थिति है कि एक तरफ रेलवें लाइन है दूसरी ओर मुख्य बाजार बना हुआ है जहाॅ प्रतिदिन चार से पाॅच घंटें तक यातायात जाम रहता है जिसके चलते अनेक दयनीय स्थित में पहुंचें मरीजों को उपचार के लिए अपने स्थल तक पहुंचनें में विलम्ब होता है और कभी कभी तो वह मार्ग में ही दम तोड़ देते है इसी के साथ साथ अनेकों लोगों को नियत समय पर नहीं पहुंचनें से बहुत से कीमती कार्यो से हाथ धोनो पड़ता हैं। इस सब को देखतें हुए राया में वाईपास बनाये जाने की माॅग की हैं। दूसरे प्रश्न में वि़द्यायक पूरन प्रकाश ने बलदेव जुगसना, सादाबाद, मार्ग, के जीर्ण झीण सडकों का मुददा उठाया। विद्यायक ने कहा कि सडकों की दयनीय हालतों के चलते प्रतिदिन वाहन दुर्घटनाए निरन्तर हो रही हे। ब्रज क्षेत्र होने के चलते हजारों यात्री भी इस क्षेत्र से गुजरतें है इसके बावजूद प्रशासन इस ओर से मुंह फेरे हुए हैं। श्री प्रकाश ने विभिन्न यमुना भक्तों द्वारा यमुना प्रदूषण मुक्ति हेतु चलायें जा रहें आन्दोलन की ओर भी प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षण करते हुए कहा कि यमुना के लिए प्रदेश सरकार के पास योजना विचाराधीन है लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा हे। उन्होंने उक्त योजना के क्रियान्वयन कराये जाने की माॅग की। विद्यायक पूरन प्रकाश ने पुलिस के सरक्षण में जनपद में होने वाले बालू खान माफियाओं को सहयोग देने का मामला भी उठातें हुए इसकी जाॅच कराये जाने की माॅग की।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti