राया। राया में बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश बंसल के नेतृत्व में सैंकड़ो की तादाद में राया एवं क्षेत्र नगर की जनता ने विद्युत विभाग के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के आॅफिस में ताला लटका दिया और सभी कर्मचारी एवं अधिकारियो को धरना स्थल कटरा बाजार फाटक पर बीच सडक पर बैठा दिया और 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। यदि राया एवं क्षेत्र की विधुत व्यवस्था सही तरीके से नही चली तो इस से भी बड़ा आन्दोलन फिर से राया मे होगा और इसकी गूँज शासन तक जाएगी।





