राया में अधजली लाश के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्त में लेकर प्रेसवार्ता में बोलते एसपी ग्रामीण
मथुरा। गत 30 जून को राया के नीमागंव तलिया जाने वाले मार्ग पर मिली महिला की अधजली लाश से पर्दा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधिकारी ने उठा दिया। राया पुलिस ने महिला हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि निशा पत्नी योगेन्द्र निवासी ग्राम पल्सेड़ा थाना पिसवा जनपद अलीगढ की रहनेवाली थी। उसकी अपने पिता से बात नहीं बनती थी इसी कारण वह अपने पति की बहिन योगेन्द्री के साथ उसके उदिया गढी थाना नौहझील स्थित घर पर रहती थी। व्यापार के सम्बन्ध में योगेन्द्री के घर आने-जाने वाले राजू निवासी मांट से निशा संपर्क में आयी। वहां से राजू अपने मित्र भून के भाई दारा सिंह निवासी राल, जिसकी पत्नी की मौत हेा गयी थी। उससे शादी कराने के आशय से निशा को राल ले आया लेकिन दारा सिंह के विवाहित होने तथा अधिक आयु और मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण निशा ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया और वापिस घर जाने को कहा। इस पर राजू व भूपन ने योजनाबद्ध तरीके से निशा को उसके पति की बहिन योगेन्द्री के घर उदयगढी नौहझील छोड़ने के बहारे अपने साथ बाइक पर बैठा लिया और मांट नीमगांव रोड पर गांव तलिया के पास सड़क किनारे खेत में साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके वस्त्रों और उसके शव केा बाइक से पेट्रोल निकालकर उसका चेहरा जला दिया। इस संबंध में राया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों राजू पुत्र लटूर सिंह जाट निवाीस मांट मूला तथा भूपसिंह उर्फ भूपन पुत्र शिवराम सिंह ठाकुर निवासी राल को गिरफ्तार किया जिन्होंने अपने जुर्म को कुबूल लिया।





