राल में हुई यमुना रक्षक दल की बैठक

आज दिनांक 27 फरवरी को राल में हुई यमुना रक्षक दल की बैठक जिसमें 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा का आह्वान किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना का दूषित होना एक गंभीर समस्या है। गंदे नालों के माध्यम से जहरीला पानी यमुना में आकर मिल रहा है। हजारों कारखानों का रसायन युक्त विषैला जल यमुना में गिर रहा है। ब्रज में यमुना की स्थिति बिल्कुल बिगड़ चुकी है। लगता है अब ब्रज नहीं बचेगा। यमुना किनारे खेती करने से जहरीला अनाज पैदा हो रहा है। ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा ने सभी से 11 मार्च को मथुरा से बल्लभगढ़ तक होने वाली वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद भवन तक की पदयात्रा में भाग लेने की अपील की एवं कहा कि वर्ष 2013 में यमुना रक्षक दल एवं सरकार के बीच समझौता हुआ था कि यमुना किनारे समानान्तर नाले का निमार्ण किया जायेगा। जलाशयों का निमार्ण बनाया जायेगा किन्तु यह अभी तक लागू नहीं हुआ। अबकी बार आर-पार की लड़ाई होगी। सभी ने यमुना रक्षक दल का समर्थन करते हुये कहा कि हम माँ यमुना को मुक्त कराने के लिये तैयार हैं। 

इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, सियाराम यादव, पप्पू निषाद, रमेश यादव, सुरेन्द्र प्रताप एवं सैकड़ो यमुना भक्त उपस्थित थे।

10 हजार किसानों ने लिया यमुना मुक्त व शुद्ध कराने का संकल्प

लखनऊ के लक्षमण ग्राउण्ड में भरतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी सिंह के नेतृत्व में 10 हजार किसानों के साथ हुई विशाल जनसभा। जिसमें यमुना मुद्दे पर विशेष जोर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव ने कहा कि यमुना जीवन और आस्था दोनो से जुड़ा हुआ है। ब्रज क्षेत्र में यमुना को माँ कहा जाता है जब ऐसी धार्मिक नदी आज अपने अस्तित्व के लिये जूझ रही हो तब अन्य प्रदूषित नदियों की क्या हालात बयां की जायेगी। किसान और नदियों का पुराना नाता है और यमुना हमारे लिये मुख्य समस्या है, क्योकि यमुना किनारे बसने वाले हमारे किसान भाइयों को यमुना के प्रदूषित जल के कारण उनकी कृषि व उनके स्वास्थ को हानि पहुॅच रही है। उन्होने आगे सम्बोधित करते हुये कहा कि यमुना को मुक्त व शुद्ध कराने के लिये 11 मार्च की वाहन रैली एवं 12 मार्च को बल्लभगढ़ की पदयात्रा में सभी भाग लेें और माँ यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करायें। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि यमुना हम सभी ब्रजवासियों की मां है और उसका जल हम सभी कों जीवन देता है परन्तु वर्तमान में यमुना जल जीवन की बजाय हमें बीमारियां दे रहा है इसलिये हम सबको आस्था के साथ - साथ अपने व अपनी आने वाली पीढियों की निरोगी जीवन की कामना के लिये हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त कराकर उसकी अविरल धारा को ब्रज में लाना होगा। 

हर प्रान्तो के लोगों का यमुना रक्षक दल की मुहिम पर समर्थन

इलाहबाद से आयी हुई कु. कविता शुक्ला, जयपुर से आये हुये मयंक यादव तथा अन्य यमुना प्रेमी भक्तों ने प्रधान कार्यालय गोविन्द मठ पर आकर आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचाय जी के सान्निध्य में यमुना जी की दुर्दशा पर चिन्ता व्यक्त की एवं समस्त बुद्धजीवियों को यमुना रक्षक दल की प्रगतिशील कार्यप्रणाली पर पूर्ण रूपेण समर्थन देने के लिये करबद्ध प्रार्थन की। और कहा कि ऐसे पारदर्शी निष्ठावान दल के द्वारा ही यमुना जी का निर्मल स्वरूप प्राप्त किया जा सकता है। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0.रामदत्त मिश्र, मदनलाल गौतम, मुनेन्द्र यादव, उमेश झा, लोचनदास बाबा, कल्याणनन्द जी, काजल गुप्ता ( आगरा ) अनुपमा, उमा, पुष्पा, प्रेमनारायण यादव आदि उपस्थित थे।

कोसी, मथुरा, छटीकरा, गोवर्धन में यमुना प्रचार रथ द्वारा  किया गया जनजागरण

ब्लाॅक अध्यक्ष अजयपाल सिंह, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा एवं सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ के माध्यम से आज मथुरा, गोवर्धन, छटीकरा, कोसी, नरी सहित कई जगह चलाया गया। जनजागरण अभियान। सभी ब्रजवासियों 11 मार्च की वाहन यात्रा में भाग लेने की अपील की गई। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti