मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल की एक जनसभा राया ब्लॉक के ग्राम अनौड़ा मेें सम्पन्न हुई। जिसमें रालोद के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष रामवीर भंगर का पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीभरंगर ने कहा कि मैं किसानों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा, जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता खारे पानी की समस्या से जूझ रही है, जनपद के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में खारे पानी एवं सड़कों का बहुत बुरा हाल है, वहीं विद्युत समस्या से भी जनता का बहुत बुरा हाल हो चुका है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठा है, उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जनसभा में प्रमुख रूप से राया ब्लॉक प्रमुख कृष्णवीर चैधरी, प्रदीप भरंगर, वीरपाल भरंगर, धर्मेन्द्र बघेल, नीरज सोलंकी, कुलदीप चैधरी, मुकेश चैधरी, गुलाब सिंह सहित सैकड़ों किसान व रालोद के पदाधिकारी मौजूद थे।





